{"_id":"5b7da71642c792463a2e4cbd","slug":"151534961430-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ का वांक्षित बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ का वांक्षित बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यवसाई की सुपारी लेकर हत्या करने जा रहे दो बदमाशों को पुलिस ने 26 मई को हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया था। उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित था। बुधवार को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र के रोशन आरा रोड से गिरफ्तार कर लिया। आजमगढ़ पुलिस भी उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है। गिरफ्तार आरोपी विजय सिंह उर्फ विक्रम फैजाबाद जिले के गोसाईगंज थाने के पुरैनी गांव का निवासी है। उसके विरुद्ध हत्या और हत्या के प्रयास के आजमगढ़, फैजाबाद और बस्ती जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके विरुद्ध गुंडा एक्ट आदि की भी कार्रवाई हो चुकी है। एसटीएफ लखनऊ के एसएसपी अभिषेक सिंह के मुताबिक आजमगढ़, बस्ती और फैजाबाद जिले की पुलिस को विजय सिंह उर्फ विक्रम की काफी दिनों से तलाश थी। विजय सिंह 26 मई को अपने साथी अतरौलिया थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी अनुराग सिंह और अंबेडकर नगर जिले के अहिरौली थाने के धर्मपुर खेवार गांव निवासी रितेश सिंह के साथ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यवसाई की हत्या करने जा रहे थे। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों साथी गिरफ्तार कर लिए गए थे। जबकि विजय फरार हो गया था। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विजय पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। कप्तानगंज थाने की पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन