फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घालमेल का आरोप लगा ग्रामीणों ने रोका नाला निर्माण

घालमेल का आरोप लगा ग्रामीणों ने रोका नाला निर्माण

Wed, 04 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
घालमेल का आरोप लगा ग्रामीणों ने रोका नाला निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुबारकपुर। जिला पंचायत सदस्य के प्रस्ताव पर मिल्लत नगर से गजहड़ा तक नाला निर्माण करने पहुंचे ठेकेदार, मजदूर और कारीगरों को मंगलवार को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। उन्हें बिना काम शुरू किए बैरंग वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिपं सदस्य को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की बिना सहमति मनमाना सर्वे कर अवर अभियंता ने आंगणन तैयार किया था। कई किसानों के खेत नाले में आ रहे थे।

जनपद के एक जिला पंचायत सदस्य की प्रस्ताव पर तीन दरिया पुल के बगल से नाले को मिल्लत नगर, नूरपुर, आदमपुर होते हुए अतरडीहा के पास नाले में गिरने की कार्ययोजना बनी है। मंगलवार सुबह जैसे ही ठेकेदार, मजदूर और कारीगर जेसीबी के साथ नाला खुदाई करने पहुंचे। नूरपुर के ग्रामीण मूलचंद यादव, प्रमोद यादव, शांतिदेवी, लालताराम, सबरजीत, सुभावती, नंदू, रमेश, रामरतन, राजेश, शैलेश आदि ने विरोध करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य के समझाने पर भी ग्रामीण नहीँ माने। निर्माण शुरू नहीँ हो सका। इस संबंध में इस्टीमेट तैयार करने वाले अवर अभियंता संजीव कुमार यादव ने बताया कि उनका चार दिन पूर्व स्थानांतरण हो गया है। अभी किसी दूसरे अवर अभियंता को चार्ज नहीँ मिला है। अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह ने बताया कि अगर विभाग कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed