{"_id":"5aa6c1914f1c1bb2758b50af","slug":"151520877969-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यदायी संस्था लैगफेड के खिलाफ एफआईआर का निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्यदायी संस्था लैगफेड के खिलाफ एफआईआर का निर्देश
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण के ढुलमुल रवैये पर कार्यदायी संस्था लैकफेड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और आवास विकास विभाग के अधिशासी अभियंता का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बजट होने के बाद भी स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण ठप होने और कार्यदायी संस्था के किसी भी व्यक्ति के बैठक में मौजूद न होने पर एफआईआर कराने का निर्देश दिया। लोकनिर्माण विभाग ने बताया कि 48 नई सड़कों के सापेक्ष 37 का काम पूरा हो चुका बहै। ओडीआर में भी 15 के सापेक्ष 12 पूर्ण है। शेष कार्य मार्च माह के अंत तक पूरा करने की बात कही गई। 50 लाख से ऊपर की 113 सड़कों में मात्र 14 को पूरा होने की जानकारी देने के साथ ही धनाभाव की जानकारी दी गई। गन्ना अधिकारी ने बताया कि 31 जनवरी तक गन्ना मूल्य का भुगतान हो चुका है। सिंचाई विभाग की समीक्षा में12 नलकूपों के बंद होने की जानकारी सामने आने पर डीएम ने प्राथमिकता के आधार पर उन्हें ठीक कराने और नहरों में टेल तक पानी की उपलब्धता का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने गोद लिए गांवों का निरीक्षण करें और निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराये। इसके साथ ही कुपोषित 82 ग्रामों में राशन कार्ड , शौचालय, जाब कार्ड उपलब्ध कराने और कुपोषित परिवारों में पुष्टाहार का वितरण कराये जाने का भी निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।