फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कच्ची शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

कच्ची शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Fri, 17 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
आजमगढ़। स्कार्पियो में 60 लीटर कच्ची शराब लेकर जा रहे पांच तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार की रात देवगांव कोतवाली पुलिस ने मसीरपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया ।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार के अनुसार गिरफ्तार शराब तस्करों में देवगांव कोतवाली के कंजहीत गांव निवासी इंद्रसेन पुत्र रामहरक, दिनेश उर्फ दीपू पुत्र उमाशंकर, तरवां थाने के कबूतरा गांव निवासी सत्यनरायण मौर्य पुत्र रामाश्रय, तरवां थाने के महीमलटांडा गांव निवासी मुन्ना राजभर पुत्र श्रीनाथ और देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा गांव निवासी वंशराज पुत्र धरमू का नाम शामिल है। एसपी सिटी ने बताया कि यह लोग स्कार्पियो गाड़ी में तीन जरकीनों में 60 लीटर कच्ची शराब छिपाकर सप्लाई देने जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर सभी का चालान कर दिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ के दौरान इन आरोपियों के जरिए पुलिस को शराब से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम और पते की जानकारी हुई है। कोतवाल देवगांव रुपेश सिंह को उनकी तलाश में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed