{"_id":"5970f3904f1c1b4b098b471f","slug":"151500574608-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं दो लेकिन दोनों के पति के नाम का एक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाएं दो लेकिन दोनों के पति के नाम का एक
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र में हाल ही में जहरीली शराब पीने से 30 लोग काल के गाल में समा गए। मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया गया। लेकिन अब यही चेक सुनीता के लिए मुसीबत का सबब बन गया है।
सात और आठ जुलाई को रौनापार और जीयनपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से लोगों के मरने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद इस तरह से हो रही मौतों पर लगाम लगाई। लेकिन जब तक यह सिलसिला थमता तब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी थी। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद उनके परिजनों को सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये का चेक वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने बांटा। इस दौरान उन्होंने रौनापार थाना क्षेत्र में 15 चेकों का वितरण किया था। जिसमें रसूलपुर गांव निवासी सुनीता पत्नी शोबरी और सुनीता पत्नी मोहनलाल का भी चेक था। विभाग की गड़बड़ी से सुनीता पत्नी मोहनलाल के नाम से दोनों चेक बन गए। अब शोबरी की बेवा सुनीता उस चेक को भुनाने के लिए परेशान है। उसकी समझ में नहीं आ रहा है कि वह किस प्रकार से चेक को भुनाए। एसडीएम सगड़ी रवि रंजन ने कहा कि अगर किसी के चेक में गड़बड़ी है उसे दूर किया जाएगा।