फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ठेके की शराब पीने से तीन लोग बीमार, गंभीर

ठेके की शराब पीने से तीन लोग बीमार, गंभीर

Wed, 19 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
ठेके की शराब पीने से तीन लोग बीमार, गंभीर
आजमगढ़, मेंहनगर। कस्बे में स्थित देशी शराब की दूकान से बुधवार की दोपहर शराब पीने वाले तीन लोगों की तबियत खराब हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और इन्हें सीएचसी मेंहनगर में भर्ती कराई। तीनों की हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर पुलिस देशी शराब की दूकान को सील कर दोनों सेल्समैनों को हिरासत में ले ली। इन दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

देशी ठेके की शराब पीने से बीमार होने वालों में सजावन राम (55) पुत्र जटाई, शेखू (60) पुत्र घूसई मेंहनगर थाना क्षेत्र के गहुनी (मंगरा का पूरा) और मिर्जापुर जिलेे का रहने वाला अशोक राम (40) का नाम शामिल है। अशोक की ससुराल गहुनी गांव में है। वह दो दिन अपनी पत्नी को लेकर ससुराल आया था। बुधवार की दोपहर यह तीनों लोग मेंहनगर कस्बा पहुंचे और खरिहानी मार्ग पर स्थित देशी शराब की दूकान से शराब खरीदकर वहीं बैठकर पीए। ठेके से निकलकर यह तीनों घर जा रहे थे। जैसे ही 50 मीटर दूर जयनगर चौक पर पहुंचे कि एक-एककर सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। तीन लोगों के सड़क पर गिरने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और इन तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर में भर्ती कराई। डाक्टर ने तीनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर पुलिस इस घटना के बाद देशी शराब की दूकान को सील कर दोनों सेल्समैनों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। जहां सेल्समैनों से पूछताछ की जा रही है। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। अभी तक यह नहीं स्पष्ट हो सका है कि इन तीनों ने कौन सी शराब पी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed