{"_id":"596515394f1c1b3d488b46d9","slug":"151499796793-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप से कुचलकर महिला की मौत
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सठियांव (ब्यूरो)। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव में मंगलवार की दोपहर घर के सामने खड़ी महिला को पिकप ने धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेलहरा गांव निवासिनी लीलावती 48 पत्नी चतुरी राजभर मंगलवार की दोपहर घर के सामने सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार से आ रही पिकप ने उसे धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धक्का मारने के बाद पिकप चालक तेेजी से भागने लगा। वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और कुछ जाकर उसे दबोच लिया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन