फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा निलंबित

रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा निलंबित

Wed, 14 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा निलंबित

विज्ञापन
लाटघाट (आजमगढ़)। रौनापार थाने पर डायल 100 के वाहन पर तैनात एचसीपी (विशेष श्रेणी दरोगा) को बुधवार की शाम सीओ सगड़ी की रिपोर्ट पर एसपी ने निलंबित कर दिया। उस पर पीड़ित से दो हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप था। सीओ सगड़ी सोहराब आलम ने बताया कि निलंबित दरोगा कमलेश यादव डायल 100 के वाहन पर तैनात थे। इनकी ड्यूटी रौनापार थाने पर थी। सीओ के मुताबिक 19 मई को रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव निवासी एक व्यक्ति को गांव के मनबढ़ों ने पीट दिया था। इस पर उसने डायल 100 कर पुलिस बुलाई थी। लखनऊ स्थित कंट्रोल के निर्देश पर दरोगा कमलेश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से ही दो हजार रुपये की रिश्वत ले लिया। लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं किया। इस पर पीड़ित ने उनसे शिकायत किया तो सीओ ने मामले की जांच की। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई के लिए एसपी को अपनी रिपोर्ट सौंप दिया। मंगलवार को एसपी अजय कुमार साहनी ने विशेष श्रेणी के दरोगा कमलेश यादव को निलंबित कर दिया। एसपी के इस कार्रवाई से मातहतों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed