{"_id":"5936f0db4f1c1bcf138b4580","slug":"1496772842440-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों के खाते से 40 हजार निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लोगों के खाते से 40 हजार निकाले
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ (ब्यूरो)। महाराजगंज थाना क्षेत्र के रूपमनपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल पर फोन करके एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहते हुए कार्ड पर लिखा 16 अंकों का नंबर मांगा गया। उसने वह नंबर उस व्यक्ति को बता दिया। उक्त व्यक्ति द्वारा उसके खाते से 19999 रुपये निकाल लिए गए। वहीं, नगर कोतवाली पुलिस ने सरायमंदराज गांव निवासिनी की विद्या देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विद्या का आरोप है कि उसके खाते से अलग-अलग समय पर 20 हजार रुपये निकाले गए हैं। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन