फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खाते से 98 हजार रुपये निकाला

खाते से 98 हजार रुपये निकाला

Thu, 23 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खाते से 98 हजार रुपये निकाला
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चायेपुर गांव निवासी किरन यादव पत्नी शैलेंद्र ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। जिसमें अज्ञात व्यक्ति को आरोपित किया है। उसका आरोप है कि बदमाश 20 अगस्त को बदमाश उसका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से कई किस्तों में 98 हजार रुपये निकाल लिया। पीड़ित महिला किरन के मुताबिक वह घर पर रहती है। जबकि पति शैलेंद्र आर्मी में हैं। किरन के नाम का खाता स्टेट बैंक अजमतगढ़ में खुला है। जिसमें शैलेंद्र पैसे भेजता है। घर में इनवर्टर लगाने के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। जिस पर किरन के परिवार के दया यादव एटीएम कार्ड लेकर जीयनपुर बाजार में स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से 20 हजार रुपये निकाला। इस दौरान पीछे खड़ा व्यक्ति कार्ड देखने के बहाने दया से कार्ड लिया और बदलकर उसे दूसरा थमाकर फरार हो गया। जालसाज कार्ड के जरिए किरन के खाते से कई किस्तों में 98 हजार रुपये निकाल लिया। मोबाइल पर आए मैसेज के जरिए घटना की जानकारी होने पर किरन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed