{"_id":"5aea02bd4f1c1b85028b7caa","slug":"141525285565-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनाने से तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनाने से तनाव
Updated Thu, 03 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र के रसूलपुर गांव के प्रधान के नेतृत्व में पड़ोसी गांव टिकुरिया गांव में मंगलवार की देर शाम कब्रिस्तान की चहारदीवारी का निर्माण शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर टिकुरिया गांव के प्रधान के नेतृत्व में लोग पहुंचे और निर्माण कार्य रोकवा दिया। इससे दो गांव के लोग आक्रोशित होकर आमने-सामने हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सीओ बूढनपुर और सीओ फूलपुर कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकवा दिया। बुधवार को एसटीएम फूलपुर ने दोनों पक्षों को तलब कर उनकी बात सुनी। साथ ही अगले आदेश तक किसी भी प्रकार का निर्माण न करने की चेतावनी दी है।
बता दें कि टिकुरिया गांव में गाटा संख्या 25 रकबा 0.035 हेक्टेयर जमीन राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के नाम से दर्ज है। 28 अप्रैल को राजस्वकर्मियों ने जमीन की पैमाइश कर खुंटा गड़वा दिया था। मंगलवार की शाम पड़ोसी गांव रसूलपुर और नगर पंचायत माहुल के कुछ लोग पहुंचे और कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनाने का काम शुरू कर दिया। उधर टिकुरिया गांव के प्रधान की बगैर सहमति से निर्माण शुरू होने पर प्रधान गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकवा दिया। इस बात को लेकर दोनों गांव के लोगों में कहासुनी होने लगी। घटना से क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया। उधर घटना की सूचना मिलने पर सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद, बूढनपुर रामजन्म अपने साथ कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकवा दिया। बुधवार को दोनों पक्षों को एसडीएम फूलपुर ने तलब कर दोनों पक्षों की बातचीत को सुनने के बाद अग्रिम आदेश तक कोई भी निर्माण न करने की चेतावनी दी है। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह लोग बगैर टिकुरिया गांव के प्रधान से प्रस्ताव तैयार कराए ही सार्वजनिक भूमि पर निर्माण करवा रहे थे। जो गलत है। निर्माण के लिए टिकुरिया गांव के प्रधान की तरफ से प्रस्ताव आने के बाद ही निर्माण हो सकेगा।