फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जौनपुर जा रहे दुकानदार से दो लाख की लूट

जौनपुर जा रहे दुकानदार से दो लाख की लूट

Wed, 02 May 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर जा रहे दुकानदार से दो लाख की लूट
बरदह थाना क्षेत्र के बधवा महादेव गांव के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाश एक दुकानदार की कनपटी पर तमंचा सटाकर उससे दो लाख रुपये लूट ले गए। दुकानदार सामान खरीदने के लिए जौनपुर जा रहा था। घटना के बाद दहशत में आए दुकानदार ने मंगलवार को लोगों के साथ थाने पहुंचकर लूट की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव निवासी शुभम वर्मा की दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज बाजार में कपड़े की बड़ी दुकान है। शुभम ने दुकान में और कपड़े लाने के लिए सोमवार को जौनपुर शहर के एक बड़े व्यापारी के यहां माल बुक कराया। सोमवार की रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान बंद कर रात करीब नौ बजे अकेले ही बाइक से जौनपुर जा रहा था। जैसे ही वह बरदह थाना क्षेत्र के बधवा महादेव मंदिर के पास पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। इस बीच एक बदमाश ने कनपटी पर तमंचा सटाकर उसके पास मौजूद दो लाख रुपये लूट लिया। सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed