{"_id":"5a29873f4f1c1ba7668b8ae8","slug":"141512671039-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
जहानागंज। थाना क्षेत्र के महुआ गांव में बुधवार की रात पति के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या करने वाली महिला नीरज सिंह (35) के पिता ने गुरुवार को थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें नीरज के पति रामपाल सिंह सहित चार लोगों को आरोपित किया है।
बता दें कि जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी नीरज सिंह का पति रामपाल सिंह सीआरपीएफ का जवान है। वर्तमान में झारखंड में तैनात है। बीते तीन दिसंबर को रामपाल सिंह घर से अपनी ड्यूटी पर गया था। घर पर उसकी पत्नी नीरज सिंह के अलावा उसके दो बच्चे श्रेया (8) और श्रेयांश (6) के अलावा रामपाल के माता-पिता रह रहे थे। बताया जाता है कि बुधवार की रात नौ बजे नीरज सिंह ने अपने पति की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को नीरज के आत्महत्या करने की सूचना मऊ जिले के रानीपुर थाने के काझा गांव निवासी उसके पिता रामबरन सिंह को हुई तो वह महुआ गांव पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए जहानागंज थाने में तहरीर दी। रामबरन सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही नीरज को उसका पति, सास, ससुर और ननद तरह-तरह के ताना मारकर प्रताड़ित कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर रामबरन सिंह ने कई बार नीरज के घर वालों को समझाने का प्रयास किया तो उनके दामाद रामपाल सिंह ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी थी। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि रामबरन सिंह की तहरीर के आधार पर नीरज के पति रामपाल के अलावा सास, ससुर और ननद के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।