फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बाइक और ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत

बाइक और ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत

Tue, 13 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बाइक और ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत
विज्ञापन

ठेकमा (आजमगढ़)। बरदह थाना क्षेत्र के जिवली मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। ध्यान देने वाली बात यह है कि कोई भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। मोटरसाइकिल पर तीन लोग बैठे हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जौनपुर जनपद के जमालपुर गांव निवासी राजमन की ससुराल बरदह बाजार में ओमप्रकाश के यहां है। ओमप्रकाश के घर लड़की की शादी थी। मंगलवार को मटमंगरा था। जिसमें शामिल होने के लिए राजमन की पत्नी शशिकला (50) अपने बेट रंजीत (22) और पुत्री खुशी (12) के साथ जाने के लिए तैयार हुई। रंजीत ने बहन और मां को बाइक से लेकर बरदह के लिए निकला। जैसे ही बरदह थाना क्षेत्र के जिवली मोड़ के पास पहुंचा सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि एक तो ट्रिपल रायडिंग कर रहे थे साथ ही हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। इस घटना से मृतक के परिवार में हाहाकार मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जैसे ही यह सूचना ओमप्रकाश के परिवार के लोगों को हुई वहां शादी का माहौल गम में तब्दील हो गया। हर ओर रोना पीटना मच गया। ओमप्रकाश के साथ परिवार के अन्य सदस्य भागकर मौके पर पहुंचे और मृतकों के शवों को पुलिस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed