फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 10 Jan 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी गांव के पास बुधवार की दोपहर अनियंत्रित कार की टक्कर से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान देर रात को जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक चलाने के दौरान उन लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था। युवक अनिकेत उर्फ राजन (21) पुत्र भानू प्रसाद शहर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी गांव का निवासी था। जबकि विकास (19) पुत्र शिवकुमार उसके गांव का रहने वाला है। अनिकेत शादी- ब्याह के अवसर पर वह चाट का स्टाल लगाने का ठेका लेता था। दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा अनिकेत बुधवार की दोपहर कोई लगन लेने के लिए मुबारकपुर क्षेत्र में जा रहा था। इस दौरान उसके बाइक पर मुहल्ले का विकास भी बैठा हुआ था। बाइक चलाते समय अनिकेत हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही इनकी बाइक मुबारकपुर थाने के जमुड़ी गांव के पास पहुंचा कि सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात को अनिकेत की मौत हो गई। जबकि विकास का अभी भी इलाज चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed