फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 17 Dec 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया बाजार के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के समय वह रिश्तेदारी से घर वापस लौट रहा था। फूलपुर के नियाऊज गांव निवासी 58 वर्षीय रामपलट यादव पुत्र सिधारी यादव शनिवार को दीदारगंज थाना क्षेत्र के ढाकीपुर गांव स्थित रिश्तेदारी में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। रविवार की सुबह वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। अभी वह भेड़िया बाजार के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रहे पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में रामपलट गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी फूलपुर ले जाया गया। इस बीच जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सीएचसी पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे स्थानीय प्राइवेट अस्पताल ले गए। दोपहर में यहां से भी उसे रेफर कर दिया गया। जिस पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं रामपलट के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में रोना-पीटना मच गया। मृतक एक पुत्र का पिता बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed