{"_id":"5a19b27e4f1c1b78548bf3c4","slug":"131511633534-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से 85 हजार की नगदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से 85 हजार की नगदी समेत लाखों की चोरी
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। थाना क्षेत्र के कल्होरा गांव के दो घरों में शुक्रवार की रात घुसे चोरों ने 85 हजार नगदी सहित लाखों के गहने, कीमती साड़ी, मोबाइल, साइकिल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों को सुबह मामले की जानकारी हुई। पुलिस को तहरीर दी गई है।
शुक्रवार रात ठंड का फायदा उठाकर चोर कल्होरा गांव के शिवदास यादव के घर में सीढ़ी के रास्ते घुस गए। सभी लोग अपने कमरों में सो रहे थे। चोर बक्से में रखे दो बैग उठा ले गए। इसमें घर बनाने के लिए 65 हजार रूपये नगद, चार थान आभूषण, कीमती साड़ी रखी थी। चोरो ने बैग को कुछ कपड़ों के साथ नदी किनारे फेक दिया। इसके बाद सौ मीटर दूर रामप्रसाद यादव के घर को चोरों ने निशाना बनाया। छत के रास्ते अंदर घुसे चोरों ने अटैची तोड़ रखे 25 हजार नगद, मोबाइल, कपड़ा और प्रेस उठा ले गए। परिजनों के मामले की जानकारी सुबह हुई। इसके बाद मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। सीओ बूढ़नपुर श्यामनारायण ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।