फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   उदासीन अखाड़े के साधुओं ने जमकर की नारेबाजी

उदासीन अखाड़े के साधुओं ने जमकर की नारेबाजी

Tue, 25 Jul 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
उदासीन अखाड़े के साधुओं ने जमकर की नारेबाजी
सगड़ी । नगर पंचायत अजमतगढ़ बाजार स्थित उदासीन अखाड़े की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने पर मंगलवार को साधुओं ने प्रशासन से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि कब्जा नहीं हटा तो वे वृहद आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि उदासीन अखाड़े की जमीन 50 बिगहा में स्थित है। इस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। अखाड़े के साधुओं ने इसकी शिकायत जिले के बड़े अधिकारियों से लेकर तहसील में की। लेकिन मात्र आश्वासन के कुछ नहीं मिला। शैलेश मुनि ने कहा कि कुछ लोगों ने जबरदस्ती कब्जा कर रखा है। कुछ लोग टीन-छप्पर डालकर कब्जा जमाए बैठे हैं। कहा कि कितने शिकायती पत्र अधिकारियों से लेकर शासन तक भेजा गया। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई। यदि शासन-प्रशासन ने इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो उदासीन अखाड़े का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed