फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चेकिंग के दौरान नशे में धुत तीन युवक चढ़े हत्थे

चेकिंग के दौरान नशे में धुत तीन युवक चढ़े हत्थे

Thu, 25 Apr 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान नशे में धुत तीन युवक चढ़े हत्थे
सरायमीर। स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम कस्बा स्थित निक्की प्रेस के पास से अपाची बाइक सवार तीन युवकों को धर दबोचा। तीनों युवक नशे में धुत थे और किसी घटना को अंजाम देने के लिए फूलपुर की तरफ से कस्बे में प्रवेश किये थे। तीनों से पुलिस प्रशासन पूछताछ में जुटी हुई है। तीनों के लुटेरा गिरोह के सदस्य होने की आशंका जतायी जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स गुरुवार को दिन में सीएम योगी की जनसभा में ड्यूटी पर चली गई थी। थाने पर मात्र एक कंप्यूटर आपरेटर व कुछ महिला सिपाही ही मौजूद थी। इसी दौरान कंट्रोलरुप से सूचना आयी कि तीन लूटेरे फूलपुर की तरफ से सरायमीर आने वाले है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले है। कंट्रोल रुप से आयी सूचना पर सरायमीर पुलिस के हाथपांव ही फूल गये, क्योकि उस समय थाने की पूरी फोर्स सीएम की जनसभा में थी। कंट्रोल रूम की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल स्थानीय बड़े सराफा कारोबारियों व कई बैंक मैनेजरों को अपनी सुरक्षा स्वयं कड़ी करने को कहा गया। इसके साथ ही फोर्स सीएम की सभा से सरायमीर के लिए रवाना हो गई। कस्बे में पहुंचने के बाद कुछ सिपाहियों को जगह-जगह सादी वर्दी में लगा दिया गया, तो वहीं पुरारीगंज में चेकिंग भी शुरू कर दी गई। इसी दौरान एक अपाची सवार तीन युवक आते हुए दिखायी दिये। पुलिस टीम को देख वे तेजी से भागने का प्रयास किये, जिस पर पुलिस ने पीछा कर उन्हें कस्बा स्थित निक्की प्रेस के पास से पकड़ लिया। तीनों नशे में धुत थे। जिन्हें थाने पर ले जाकर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। पकड़े गये युवकों ने अपना नाम अरविंद पुत्र संतलाल, संदीप पुत्र नंदलाल निवासी लसड़ा खुर्द थाना दीदारगंज व बिट्टू पुत्र फूलचंद निवासी गोठाव थाना बरदह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed