{"_id":"5b05b53c4f1c1bd1408b76a5","slug":"121527100732-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्ष से एक पटल जमे कार्मिकों को तुरंत हटाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन वर्ष से एक पटल जमे कार्मिकों को तुरंत हटाएं
Updated Thu, 24 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद शासन की नजर अब तीन साल से ज्यादा समय से एक ही पटल पर जमे बाबुओं पर पड़ गई है। प्रमुख सचिव मनोज कुमार ने जिलाधिकारी को नगर विकास विभाग में तीन साल से ज्यादा समय से एक ही पटल पर जमे समूह ग के कर्मचारियों के पटल बदल कर एक सप्ताह में अवगत कराने को कहा है।
नगर निकायों में कई बाबू एक ही पटल पर 10 वर्ष से ज्यादा समय से जमे हुए हैं। एक ही पद पर काफी समय से जमे होने से एक भी फाइल उनकी मर्जी के बिना नहीं हिलती है। हर कार्य में फिक्स कमीशन होता है। सूबे के प्रमुख सचिव मनोज कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर ऐसे बाबुओं का पटल एक सप्ताह में बदल कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। कर संबंधी बाबुओं पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। एक ही पटल पर जमे समूह ग के कर्मचारियों के पटल बदलने की कार्रवाई को एक सप्ताह के अंदर ही अंजाम देकर शासन को अवगत भी कराना है। इसके बाद भी किसी पटल पर तीन वर्ष से ज्यादा समय से कोई बाबू कार्य करता मिला तो निकाय अध्यक्ष और ईओ पर सीधे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जनपद की दो पालिकाओं और 11 नगर पंचायतों में शासन के निर्देश के बाद ऐसे बाबुओं की सूची बननी शुरू हो गई है।
इनसेट
20 वर्ष से एक ही पटल पर जमा कर्मचारी
आजमगढ़। शासन के निर्देश के बाद मुबारकपुर निवासी आमिर फहीम ने जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी से शिकायत की है कि पालिका में रागिब मसूल कैशियर के पटल पर लगातार 20 साल से कार्य देख रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से शासन के निर्देशों के अनुसार इनका पटल बदलने के लिए अनुरोध किया है। जिलाधिकारी ने मामले में पालिका ईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।