फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रहस्यमय ढंग से दो बालक सहित तीन लापता

रहस्यमय ढंग से दो बालक सहित तीन लापता

Wed, 21 Mar 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रहस्यमय ढंग से दो बालक सहित तीन लापता
ठेकमा। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी दो बालक और एक युवक मंगलवार की दोपहर घर से आइसक्रीम खाने के लिए निकले लेकिन लापता हो गए। तीनों चचेरे भाई हैं। बुधवार को थाने में तहरीर दी गई। वहीं युवक के शाम को मोबाइल ऑन होने पर दोनों बच्चों की मां सुशीला देवी ने फोन पर बात की तो युवक ने बताया कि वह सहारनपुर जा रहा है। उसे दोनों चचेरे भाइयों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद से फोन पुन बंद हो गया। इससे घर के लोग किसी अनहोनी को लेकर भयभीत हैं।
विज्ञापन

राजबहादुर यादव (20) पुत्र झिनक, राज यादव (8), स्वराज यादव (4) पुत्र सूबेदार यादव गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव के निवासी हैं। झिनक और सूबेदार मुंबई में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं जबकि उनका परिवार यहां रहता है। मंगलवार की दोपहर एक बजे घर के पास सड़क पर आईसक्रीम बेचने वाला आया। तीनों लोग आईस्क्रीम खाने निकले पर घर नहीं लौटे। काफी देर तक इनके न लौटने पर परिवार के लोगों ने इन्हें ढूंढना शुरू किया पर कोई पता नहीं चला। नात, रिश्तेदारों के यहां पता करने पर भी इन तीनों का कहीं सुराग नहीं हाथ लगा। परिवार के तीन बच्चों के लापता होने की सुचना पर मुंबई से इनके पिता घर के लिए निकल गए हैं। घटना के संबंध में गंभीरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि तीनों बच्चों के मिलने के बाद ही सही घटनाक्रम की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed