{"_id":"5a9ae15a4f1c1b78028b750e","slug":"121520099674-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन को लेकर उपजा विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होलिका दहन को लेकर उपजा विवाद
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी/सरायमीर। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे मेंफूलपुर रोड पर गुरुवार की रात होलिका जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और विवाद को शांत कराते हुए होलिका दहन कराई।
बता दें कि यहां कस्बे के लोग वर्षों से लगातार होलिका जलाते आ रहे हैं। उक्त जमीन अभिलेखों में भी होलिका दहन के नाम से सुरक्षित है। गुरुवार की रात आठ बजे बाजार के लोग होलिका जलाने के लिए सामान इकट्ठा कर ही रहे थे कि होलिका स्थल के बगल में मो. आरिफ की चहारदीवारी है। आरोपी ने होलिका जलाने का विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर एसओ अहरौला चंद्रभान यादव फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और अपनी मौजूदगी में होलिका दहन संपन्न कराया। इसीक्रम में सरायमीर थाने के जहांगीरगंज गांव में होलिका दहन के समय कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने कब्रिस्तान की बाउंड्री को ढहा दिया। इससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने बाउंड्री बनवाने का आश्वासन देकर मामले को शांत करा दी।