फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ढाई साल के बालक लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

ढाई साल के बालक लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 24 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
ढाई साल के बालक लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
सरायमीर। थाना क्षेत्र के गांव शेरवा से ढाई साल का मासूम घर के पास खेलते हुए गुरुवार शाम को गायब हो गया। परिजनों ने आसपास काफी तलाशा, लेकिन कोई पता नहीं चला। घर के पास ही स्थि त पोखरी में बालक के जाने का आशंका के मद्देनजर उसमें पंप लगाकर उसे सुखाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस परिजनों की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी जावेद का ढाई वर्षीय पुत्र मो. हबीब गु्रुवार शाम को घर के बाहर खेल रहे था। अचानक वो गायब हो गया। परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने बच्चे की मोहल्ले में ख्रोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। घर के पास स्थित पोखरी में बच्चे के गिरने की आशंका व्यवक्थ करने पर उसमें भी खोजा गया लेकिन पता नहीं चला। परिजनों ने थक कर मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले में अपहरण का रिपोर्ट कर बालक की तलाश कर रही है। शुक्रवार सुबह भी परिजन कस्बे वासियों के साथ पोखरे पर पहुंचे। थानाध्यक्ष राम नरेश यादव भी गोताखोरों के साथ जाल सहित मौके पर पहुंचे। पोखरी में गोताखोरों की मदद से जलकुम्भी निकालकर तलाश किया गया, लेकिन बालक का कहीं पता नहीं चला। इंजन लगा कर पोखरी को सुखाया जा रहा था। जावेद की एक पुत्री अदीब है। एक ही पुत्र था, जिसके लापता होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ फूलपुर संतोष सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed