फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पीडब्लूडी के मेठ से 1.50 लाख छीने

पीडब्लूडी के मेठ से 1.50 लाख छीने

Thu, 15 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
पीडब्लूडी के मेठ से 1.50 लाख छीने
सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार मोड़ पर गुरुवार को दिनदहाड़े तीन बजे एक बाइक पर सवार नकाबपोश दो बदमाश पीडब्ल्यूडी के मेट से 1.50 लाख रुपये छीन ले गए। इसकी सूचना पर सीओ सगड़ी और कोतवाल जीयनपुर मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छत्तरपुर चकिया गांव निवासी रामचंदर यादव लोकनिर्माण विभाग में मेट हैं। आरटीओ दफ्तर के पास उनके मकान का निर्माण चल रहा है। मजदूरों को पैसे देने और सामान खरीदने के लिए रामचंदर गुरुवार की दोपहर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में स्थित ग्रामीण बैंक पहुंचा और अपने खाते से 1.50 लाख रुपये निकाला। बैंक से रुपये लेकर रामचंदर यादव अपने छोटे भाई चंद्रभान के साथ जिला मुख्यालय आने लगे। रास्ते में पकवाइनार मोड़ पर रामचंदर अपनी बाइक रोक दी और दूकान पर जाकर दोनों भाई चाय पी। इसके बाद रामचंदर लघुशंका करने चले गए। उनका भाई सुर्ती बना रहा था। जैसे ही रामचंदर अपनी बाइक के पास पहुंचकर उसे स्टार्ट कर रहा था, तभी मुंह बांधे एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और रामचंदर के हाथ में मौजूद रुपये से भरा बैग छीनकर आजमगढ़ की ओर भाग निकले। घटना के बाद बाजार के लोग शोर मचाना शुरू कर दिया लेकिन किसी की पीछा करने की हिम्मत नहीं हुई। तत्काल घटना की सूचना डायल 100 कर पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सीओ सगड़ी, कोतवाल जीयनपुर को लेकर पहुंच गए। पुलिस घटनाक्रम से अवगत होने के बाद बदमाशों की धर पकड़ के लिए जगह-जगह तलाशी लेने लगी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सीओ सगड़ी सोहराब आलम ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के संबंध में अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed