फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कोल्डड्रिंक में जहर पीकर प्रेमी युगल ने दी जान

कोल्डड्रिंक में जहर पीकर प्रेमी युगल ने दी जान

Thu, 16 May 2019 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
कोल्डड्रिंक में जहर पीकर प्रेमी युगल ने दी जान
अहरौला/अंबारी। प्रेमी युगल ने बुधवार की शाम कोल्डड्रिंक में जहर मिला एक साथ पीकर जान दे दी। प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रेमी ने इलाज के दौरान भोर में दम तोड़ दिया। दोनों ने गोदाम का दरवाजा भीतर से बंद कर अपने को कैद कर लिया था। तबियत खराब होने पर दोनों शोर मचाने लगे तब घरवालों को जानकारी हुई। पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना अहरौला के निजामपुर बाजार की है।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर बाजार निवासी मृत गणेश अग्रहरि (28) पुत्र अच्छेलाल और उसकी प्रेमिका का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन भाइयों में छोटी और दो बहन में बड़ी प्रेमिका कक्षा नौ की छात्रा थी। वहीं पांच भाई और पांच बहनों में दूसरे नंबर के गणेश ने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली थी। उसकी प्रेमिका के घर के ठीक सामने हार्डवेयर की दुकान और घर के पीछे गोदाम है। दुकान पर गणेश ही बैठता था। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी घरवालों को हुई तो विरोध करने लगे। इसको लेकर अंदर ही अंदर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार की दोपहर गणेश अपनी गोदाम में पहुंचा। वहीं पर प्रेमिका भी आ गई। दोनों ने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर दोनों ने पी लिया। करीब पांच बजे के आसपास दोनों की तबियत खराब हुई तो शोर मचाने लगे। जानकारी होने पर परिवार के लोग पहुंचे और गोदाम के ऊपर लगी सीमेंट सीट हटाकर भीतर घुसे। दोनों को बाहर निकाला गया। लोग जब तक इन्हें अस्पताल ले जाते लड़की की मौत हो गई। वहीं गणेश को जौनपुर के शाहगंज बाजार स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गुरुवार की भोर में उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed