फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क हादसे में महिला सहित तीन की मौत, एक घायल

सड़क हादसे में महिला सहित तीन की मौत, एक घायल

Thu, 07 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला सहित तीन की मौत, एक घायल
पवई/बलरामपुर। पवई थाना क्षेत्र के रईदा गांव के पास गुरुवार की दोपहर बाइक से असंतुलित होकर सड़क पर गिरी महिला को अनियंत्रित डंफर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। सीओ फूलपुर के आश्वासन पर आधा घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। वही बुधवार की रात रानी की सराय थाने के नेवरही बाजार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी क्रम में मऊ के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान देर रात को जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के शाहगंज थाने के ताखापुर गांव निवासी बदामी देवी (56) पत्नी स्व. रामनयन अंबेडकर नगर अपने किसी रिश्तेदार के यहां गई थी। गुरुवार को परिवार के एक युवक की बाइक पर बैठकर अपने घर लौट रही थी। जैसे ही बाइक पवई थाने के रईदा गांव के पास पहुंची कि बदामी देवी असंतुलित होकर बाइक से सड़क पर गिर गई। पीछे तेज गति से आ रहे डंफर ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद चालक डंफर लेकर फरार हो गया। लोग जब तक बदामी को अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित गांव के लोगों ने मौके पर बदामी की लाश रखकर फत्तनपुर-जैदपुर मार्ग को जाम कर दिया। सीओ फूलपुर के आश्वासन पर आधा घंटे बाद जाम समाप्त हो गया। इसी क्रम में शहर कोतवाली के आहोपट्टी गांव निवासी गोविंद राम (25) पुत्र राजकुमार बुधवार की रात मऊ से घर आ रहा था। मोहम्मदाबाद थाने के केरमा भुजहीं गांव के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। गोविंद इंटर का छात्र था। उधर रानी की सराय थाने के नेवरहीं गांव निवासी श्रवण (25) पुत्र प्रभाकर और दीपक (35) पुत्र पृथ्वी बुधवार की रात बाजार से पैदल घर जा रहे थे। जैसे ही नेवरही बाजार के बाहर निकले की अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। लोग जब तक इन्हें अस्पताल ले जाते श्रवण की मौत हो गई। जबकि दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed