फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   22 अपराधी पुलिस के रडार पर

22 अपराधी पुलिस के रडार पर

Thu, 03 Jan 2019 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
22 अपराधी पुलिस के रडार पर
आजमगढ़। नए वर्ष में अपराध के खात्मे के लिए पुलिस अपनी पूरी रणनीति तैयार करते हुए जहां 22 अपराधियों को रडार पर रखते हुए इनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग 22 टीमों का गठन किया है। वहीं चिन्हित सक्रिय 128 अपराधियों के गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है। जबकि 779 बदमाशों को पांच-पांच लाख रुपये का बांड भराकर इन्हें निरुद्ध किया गया है। इनके द्वारा कोई अपराध करने पर इनके घर वालों से यह धनराशि वसुली जाएगी। पुलिस के इस कार्रवाई से बदमाशों और माफियाओं में हड़कंप मचा है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक जिले में करीब 22 से अधिक इनामी बदमाश अभी भी फरार हैं। भूमिगत रहते हुए आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर छीप जाते हैं। इनामी बदमाशों में गंभीरपुर थाने के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी एक लाख का इनामी अखिलेश यादव, 25 हजार का इनामी तरवां ब्लाक का पूर्व प्रमुख अखंड प्रताप सिंह के अलावा सरायमीर के नई बाजार निवासी अरमान, जहानागंज थाने के सेमरौल गांव निवासी प्रताप यादव, बरदह थाने के भगवानपुर गांव निवासी कमलेश सरोज सहित 22 ईनामी अपराधी शामिल हैं। जिनके ऊपर पांच से लेकर एक लाख रुपये तक का ईनाम घोषित है। मुखबिरों के जरिए पता चला कि यह सभी अपराधी भूमिगत होकर घटनाओं को अंजाम दिलवा रहे हैं। इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग 22 टीमों गठन किया गया है। जिसमें सीओ, एसओ के अलावा क्राइम ब्रांच की स्वाट और सर्विलांस की टीम शामिल है। इनके अलावा 128 सक्रिय अपराधियों का चयन किया गया है। जो क्षेत्र में आए दिन छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिलवा रहे हैं। इनके विरुद्ध गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए इन पर गोपनीय तरीके से नजर रखी जा रही। जबकि 779 अपराधियों को सीआरपीसी की धारा 110 ए के तहत पांच-पांच लाख रुपये धनराशि के तहत पाबंद किया गया है। यह अपराधी यदि दोबारा किसी अपराध में संलिप्त पाए गए तो धनराशि इनके परिवारवालों से या जमानतदारों से वसूली जाएगी।
विज्ञापन


अपराध रोकने के लिए सक्रिय और ईनामी बदमाशों की सूची तैयार कर ली गई है। कार्रवाई के लिए एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। टीम में शामिल पुलिसवालों को बदमाशों की भाषा में ही जवाब देते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

- रविशंकर छवि, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed