{"_id":"5b634b004f1c1bb24b8b67d5","slug":"11533233920-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्रों के दुरूपयोग पर चार का लाइसेंस हुआ निरस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शस्त्रों के दुरूपयोग पर चार का लाइसेंस हुआ निरस्त
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लाइसेंसी असलहों का दुरुपयोग पाये जाने पर जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने चार असलहा लाइसेंसधारियों का लाइसेंस निरस्त कर दिया। जिलाधिकारी ने यह आदेश एसपी के संस्तुति और एसओ जहानागंज की आख्या के आधार पर दिया है।
जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव निवासी शिवकुमार राय और विनोद राय के बीच प्रधानी के चुनाव की रंजिश चली आ रही है। वर्तमान में गांव की प्रधानी शिव कुमार राय के परिवार में है। प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर ही शिव कुमार राय पुत्र बचानु राय, राकेश राय, मुकेश राय और योगेश राय पुत्रगण शिव कुमार राय ने 8 अक्टूबर 2017 को विपक्षी विनोद राय पर हमला बोल दिया था। इस दौरान विनोद राय की जम कर पिटायी की गई थी और लाइसेंसी असलहे से आतंकित किया गया था। विनोद राय ने इस बाबत जहानागंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। इसी मामले को लेकर एसओ जहानागंज ने एसपी को अपनी आख्या प्रस्तुत करते हुए नामजद आरोपितों के लाइसेंसी असलहों के लाइसेंस निरस्त करने का अनुरोध किया था। एसपी ने अपनी संस्तुति के साथ इसे जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों की सुनवाई के पश्चात लाइसेंसी असलहों के दुरुपयोग की बात को सहीं पाया। इसके साथ ही इन चारों के पास लाइसेंसी असलहे होने से गांव में कभी भी शांतिभंग की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। एसओ के आख्या और एसपी के संस्तुति पर जिलाधिकारी ने शिव कुमार राय, राकेश राय, मुकेश राय और योगेश राय के असलहों के लाइसेंस निरस्त करने का आदेश जारी किया।