{"_id":"5b26a6cc4f1c1b13358b7363","slug":"11529259724-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में महिला सहित तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों की टक्कर में महिला सहित तीन घायल
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज बाजार में रविवार की शाम आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर हो जाने से एक बाइक पर सवार एक महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए। इन्हें पीएचसी मार्टीनगंज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा।
घायल महिला गुडिय़ाबानो (28) पत्नी उबैद, उसकी पांच वर्ष की बेटी नगमा और ढाई वर्ष का बेटा शामिल है। यह बरदह थाने के खंहौली गांव के निवासी हैं। रविवार को गुडिय़ा अपने बच्चों के साथ कहीं जा रही थी। रास्ते में दीदारगंज थाने के मार्टीनगंज बाजार में उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इसमें अन्य लोग बच गए। जबकि गुडिय़ा और उसके दोनों बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन