फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुलिस लाइन में घुसा चोर, पकड़ा गया

पुलिस लाइन में घुसा चोर, पकड़ा गया

Sun, 10 Dec 2017 11:26 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में घुसा चोर, पकड़ा गया
शनिवार रात को चोरी की नीयत से पुलिस लाइन स्थिति ट्रैफिक विभाग में तैनात पुलिसकर्मी के घर में घुसे चोर ने पुलिस के दावों की हवा निकाल दी। पुष्ट कर दिया कि जिले में कोई भी चोरों से सुरक्षित नहीं है। हालांकि चोर को रात में ही पकड़ लिया गया और उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस लाइन में चोर घुसने की बात खुलने से पुलिस की बदनामी होगी इसलिए रविवार रात तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई। उल्टे चोर को नशेड़ी बताकर मामले को दबाया जा रहा है। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चोर को सौंपा जरूर गया है, लेकिन अभी मामले में तहरीर नहीं दी गई है। इससे ये स्पष्ट नहीं है कि ये किसके घर में घुसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed