फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   16 भूमाफियाओं के विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट,

16 भूमाफियाओं के विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट,

Thu, 07 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
16 भूमाफियाओं के विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट,
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो, जहानागंज थाना क्षेत्र के गंभीरवन और बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव के अभिलेखों में हेराफेरी कर लाखों रुपये मूल्य की सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध मंगलवार को संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। संबंधित गांव के लेखपालों की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में 16 भू माफियाओं को आरोपित किया गया है। डीएम के निर्देश पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

निजामाबाद तहसील में तैनात लेखपाल सूदर्शन यादव की तहरीर पर गंभीरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। इसमें रानीपुर रजमो गांव निवासी ब्रह्मानंद को आरोपित किया गया है। इसीक्रम में जहानागंज थाने में केस दर्ज कराने वाले सूदर्शन सदर तहसील में तैनात हैं। इन्होंने जहानागंज थाने के गंभीरवन गांव निवासी बालमुकुंद सिंह और जयश्री सिंह को आरोपित किया है। लालगंज तहसील में तैनात लेखपाल ओमप्रकाश सिंह की तरफ से बरदह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव निवासी बृजेश, नित्यानंद, सुमन देवी, श्यामनरायन, कैलाश, ओमप्रकाश, लालसाहब, रामकृपाल, रामकुंवर, हरिकुवंर, देवदत्त, उमादत्त, आदित्यनरायन, सत्यनरायन को आरोपित किया है। केस दर्ज कराने वाले लेखपालों का आरोप है कि आरोपीगण चकबंदी विभाग सहित अन्य सरकारी अभिलेखों में कर्मचारियों की मिली भगत से अपने-अपने गांव की लाखों रुपये मूल्य की कीमती जमीन पर अवैध रुप से कब्जा कर लिया है। डीएम के निर्देश पर इस पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट मेें आरोप सही पाए जाने पर इन भूमाफियाओं के विरुद्ध संबंधित थाने में केस दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही राजस्व टीम के साथ इनके कब्जे की जमीन को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed