फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जेल में निरुद्ध बदमाश ने दी धमकी

जेल में निरुद्ध बदमाश ने दी धमकी

Fri, 23 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
जेल में निरुद्ध बदमाश ने दी धमकी
आजमगढ़। जन सूचना के जरिये जानकारी मांगने पर पिछड़ा वर्ग महापंचायत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार को धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को जेल में निरुद्ध कुंटू सिंह बताया। इस घटना से भयभीत नेता ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर उन्हें मामले से अवगत कराया और सुरक्षा मुहैया कराने के साथ कार्रवाई करने का अनुरोध किया। एसपी ने एसओ सिधारी को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग महापंचायत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार का आरोप है कि उन्होंने जिला पंचायत में तैनात एकलिपिक से जनसूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी है। उन्हें जनसूचना अब तक नहीं मिल सकी। सूचना के संबंध में 17 जून को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाला खुद को जेल में निरुद्ध कुंटू सिंह बताते हुए कहा कि लिपिक के पीछे ज्यादा मत पड़ो अन्यथा तुम और तुम्हारा परिवार परेशान हो जाएगा। उसने 18 जून को गैंगस्टर कोर्ट में आकर मिलने को कहा था लेकिन वह नहीं गए।
विज्ञापन

शिवमोहन का आरोप है कि धमकी मिलने के बाद से ही वह और उनका पूरा परिवार भयभीत है। धमकी मिलने से भयभीत शिवमोहन शिल्पकार ने शुक्रवार को जयजय राम प्रजापति, संगीता गौतम, उर्मिला प्रजापति, सुनील कुमार शर्मा, पतरू राम विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा के साथ पुलिस अधीक्षक से मिले और मामले से अवगत कराया। इस मामले में एसपी अजय कुमार साहनी ने प्रभारी निरीक्षक सिधारी को मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। एसपी ने कहा कि जेल सहित अन्य स्तर की मिलने वाली धमकी से जुड़े मामलों पर केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है। उधर, जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने बताया कि जेल में प्रत्येक दिन बैरकों की सघन तलाशी ली जाती है। बगैर सघन तलाशी लिए किसी को जेल के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाता। ऐसे में जेल के भीतर मोबाइल होने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed