फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हत्यारोपी दे रहे धमकी, पुलिस मौन

हत्यारोपी दे रहे धमकी, पुलिस मौन

Thu, 31 Jan 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी दे रहे धमकी, पुलिस मौन
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकमेउवां गांव में 28 मई 2017 को हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल आरोपी जमानत पर छूटकर घर आ गए हैं। वे लोग पीड़ित परिवारवालों को जान मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत करने पर पुलिस कार्रवाई की बजाय मौन साधे हुए है। बुधवार को नाराज पीड़ित परिवार सहित अन्य गांव के लोग एसपी दफ्तर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहा चकमेउवां गांव निवासी रामनवल चौहान ने बताया कि 28 मई 2017 को गांव के यादव बिरादरी के मनबढ़ों ने कोटे के विवाद में मुनिरात चौहान और सुदर्शन चौहान की पीटकर हत्या कर दिया। साथ ही राजीव कुमार, व सत्यदेव को गंभीर रुप से घायल कर दिया। रामनवल चौहान का आरोप है कि इस घटना में शामिल आरोपियों में से कुछ जमानत पर छूटकर घर आ गए हैं। वे लोग सबूत मिटाने के लिए गवाहों की हत्या करने के उद्देश्य से तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में रानी की सराय थाने में शिकायत करने पर पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बजाय पीड़ित पक्ष को ही धमका रही है। ऐसे में पीड़ित परिवार के जानमाल की रक्षा की मांग किया। इस अवसर पर राजीव सिंह, अशोक चौहान, प्रयास के अध्यक्ष रणजीत सिंह, वीरेंद्र चौहान, रामभवन, प्रदीप, सुजीत, सरवन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed