{"_id":"5c4370e6bdec22736153f703","slug":"111547923686-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में चले लाठी-डंडे, हुई फायरिंग, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में चले लाठी-डंडे, हुई फायरिंग, चार घायल
मुबारकपुर/अमिलो। स्थानीय थाना क्षेत्र के डिलिया गांव में शनिवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे से एक दूसरे पर हमला किया तो वहीं फायरिंग भी की गई। जिसमें दो लोग गोली लगने से व दो लोग लाठी डंडे से घायल हो गए। घटना को लेकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के डिलिया गांव में 17 जनवरी को गांव निवासी श्रीराम यादव के यहां तिलक का कार्यक्रम था। जिसमें गांव के लोग जुटे हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। शनिवार की सुबह इसी कहासुनी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। लाठी-डंडे से दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिससे गोली लगने से 18 वर्षीय सत्यम पुत्र सतेंद्र सिंह व 32 वर्षीय विनीत सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से लाठी डंडे से चोट लगने से 65 वर्षीया सोनवर्षा पत्नी केदार यादव व 40 वर्षीय कमला देवी पत्नी अरुण यादव घायल हुई। फायरिंग की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी मुबारकपुर लाया गया जहां गोली लगने से घायल सत्यम व विनीत सिंह को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं दूूसरे पक्ष की घायल महिलाओं का स्थानीय स्तर पर ही मरहम-पट्टी कर घर भेज दिया गया। घटना के बाबत किसी भी पक्ष ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी मंजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची थी, मामला मामूली कहासुनी का है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।