फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भड़काने वाली महिला की हो रही तलाश

भड़काने वाली महिला की हो रही तलाश

Thu, 10 Jan 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
भड़काने वाली महिला की हो रही तलाश
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव में मंगलवार की शाम महिलाओं को भड़काकर प्रधान कमलेश सिंह के घर पर हमला करवाने वाली महिला की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं घटना के संबंध में केस दर्ज करने के बजाय पुलिस ने पीड़ितों को थाने से भगा दिया। बुधवार को पीड़ित महिलाओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ग्रामीण ने आरोपियों के साथ-साथ दूसरे पक्ष को भड़काने वाली महिला के विरुद्ध भी केस दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शिकायतकर्ता पूजा सिंह पुत्री कृष्णमुरारी सिंह मेंहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव की रहने वाली है। पीड़िता के मुताबिक मुकदमे की रंजिश के चलते मंगलवार की शाम वह अपने परिवार की अन्य महिलाओं के साथ घर पर थी। तभी स्कार्पियो में सवार कोई महिला विपक्षियों के यहां पहुंची। उसके भड़काने पर विरोधियों ने लाठी-डंडे से लैस होकर उसके घर पर हमला बोल दिया। आरोपी जबरन पूजा को गाड़ी में बैठा रहे थे। विरोध करने पर पूजा सहित उसकी बहन और चाची को मारपीटकर घायल कर दिया। इस दौरान कान की बाली आदि भी नोंच लिया। गांव के लोगों ने किसी तरह से मामले में बीच बचाव किए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दोषियों पर कार्रवाई की बजाय उल्टे घर वालों को ही डांटने लगी। तहरीर देने पर थाने से भगा दी। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व कमलेश सिंह का गनर गिर गया। इस दौरान उसके हाथ में मौजूद बंदूक से गोली चली और गांव के वृद्ध निठूरी गोंड़ की मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही कमलेश आदि फरार चल रहे। घर पर सिर्फ महिलाएं मौजूद हैं। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने एसओ मेंहनगर को आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed