फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अपनी ही आटो में मृत मिला चालक, हत्या की आशंका

अपनी ही आटो में मृत मिला चालक, हत्या की आशंका

Wed, 05 Dec 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अपनी ही आटो में मृत मिला चालक, हत्या की आशंका
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अबूसईदपुर गांव के सीवान में बुधवार की भोर में आटो चालक की उसके आटो में ही लाश मिली। ग्रामीणों की सूचना पर गंभीरपुर व रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पहले तो सीमा विवाद में दोनों थाने की पुलिस उलझी रही बाद में घटनास्थल गंभीरपुर थाना क्षेत्र में निकला तो गंभीरपुर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। आटो के नंबर से निकले डिटेल के आधार पर शव की पहचान हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। जित्तूगंज-फरिहां मार्ग पर अबूसईदपुर गांव स्थित है। ग्रामीण बुधवार की सुबह खेत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सीवान में एक आटो खड़ी दिखाई दी। ग्रामीण आटो के पास पहुंचे तो उसमें एक युवक मृत हाल में पड़ा था। ग्रामीणों ने यूपी 100 को और ग्राम प्रधान जियालाल यादव ने गंभीरपुर थाने को सूचना दी। कुछ ही देर में रानी की सराय व गंभीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आटो में शव मिलने की सूचना पर एसपी रविशंकर छवि, एसपी सिटी कमलेश बहादुर सिंह भी डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल गंभीरपुर थाना क्षेत्र में निकलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। आटो के नंबर की डिटेल निकालने पर मृतक की पहचान अनिल पुत्र सूबेदार निवासी ग्राम सईगड़ा थाना रानी की सराय के रुप में हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पिता सूबेदार ने बताया कि मंगलवार की सुबह अनिल आटो लेकर घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। रात में आसपास उसकी खोज भी की गई थी। मृतक के एक भाई और दो बहन बताए गए है। बहनों की शादी हो चुकी है और भाई विकलांग है। जून 2018 में ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed