{"_id":"5b7da56d42c79246725baad9","slug":"111534961005-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बदमाश गिरफ्तार, दो तमंचा, कारतूस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बदमाश गिरफ्तार, दो तमंचा, कारतूस बरामद
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। तरवां थाने की पुलिस ने बुधवार को कंचनपुर से उचहुआ गांव से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो तमंचे, दो कारतूस बरामद हुए। यह लोग कहीं भागने के फिराक में वाहन के इंतजार में खड़े थे। उनपर 20 अगस्त को अपने गांव के दो लोगों को गोली मारने का आरोप है। पूछताछ के दौरान पता चला कि मनरेगा भुगतान को लेकर विवाद हुआ। जिसके चलते इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर पुलिस फरार चौथे बदमाश की तलाश कर रही है। एसपीसिटी सुभाष चंद्र गंगवार के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सोनू गिरी पुत्र भांगे, राहुल गिरी पुत्र फूलचंद, बब्लू गिरी पुत्र महेंद्र का नाम शामिल है। यह लोग तरवां थाना क्षेत्र के नदवां गांव के निवासी हैं। एसपीसिटी के मुताबिक कमलापति गिरी गांव के प्रधान हैं। यह सभी आरोपी उनके समर्थक हैं। यह लोग मनरेगा मजदूरों का जाबकार्ड अपने पास रखते थे। खाते में रुपये आने पर मजदूरों से विड्राल फार्म भराकर मजदूरी निकाल लेते थे। इसके एवज में मजदूरों से दो से तीन सौ रुपये थमा देते थे। शेष रकम यह लोग आपस में बांट लेते थे। 20 अगस्त को यह सभी गांव के कैलाश नामक व्यक्ति के घर मजदूरों का विड्राल भरवा रहे थे। तभी गांव के सुनील सिंह, प्रवीण उर्फ मंगला सिंह, अशोक सिंह आदि पहुंचकर विरोध करने लगे। इस बात पर इनके बीच विवाद हुआ। सुनील आदि इन्हें दौड़ा लिया। भागते समय इन सभी ने फायर किया। जो गोली सुनील, प्रवीण को लग गई। जबकि अशोक ईंट लगने से घायल हो गया। घटना के संबंध में प्रवीण के पिता ने गिरफ्तार इन तीनों आरोपियों के अलावा प्रधान के बेटे जितेंद्र गिरी को भी आरोपित किया है। जिसकी तलाश की जा रही है। एसपीसिटी ने बताया कि सुनील पहले प्रधान का समर्थक था, लेकिन 19 जुलाई को प्रधान के घर आयोजित कार्यक्रम में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और सुनील को मारपीटकर घायल कर दिया गया। तभी से वह इनसे अलग हो गया था। एसपीसिटी ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस इनकी तलाश में थी। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक तरवां विनय कुमार मिश्रा को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
डीएम को लिखा जाएगा पत्र
आजमगढ़। एसपीसिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि इस घटना की जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि यह लोग मनरेगा के तहत गांव में होने वाले विकास कार्यों को न कराकर सिर्फ ब्लाक के कर्मचारियों की मिली भगत से मजदूरों का भुगतान करा लेते हैं। बदले में मजदूरों को बगैर काम किए ही चंद रुपये मिल जाते हैं। इससे ना केवल सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा, बल्कि गांव का विकास भी बाधित है। एसपीसिटी ने बताया कि यहां का मामला तो उदाहरण है, बल्कि इस प्रकार का खेल हर गांव के प्रधान और उसके समर्थक खेल रहे हैैं। यह जांच का विषय है। इसके लिए डीएम को पत्र लिखा जाएगा।