फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पल्सर सवारों ने किया आटो चालक को अगवा

पल्सर सवारों ने किया आटो चालक को अगवा

Fri, 13 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पल्सर सवारों ने किया आटो चालक को अगवा
सठियांव। मुबाकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव चौराहे पर गुरुवार की सुबह दस बजे सवारी का इंतजार कर रहे आटोरिक्शा चालक को पल्सर सवार तीन बदमाशों ने अगवा कर लिया। साथी आटो चालकों ने इसकी सूचना उसकी पत्नी को दी। पत्नी ने मुबारकपुर थाने में इसकी सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आटोरिक्शा चालक की तलाश में जुट गई। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सुराई गांव निवासी रविंद्र यादव पुत्र शिवनाथ परिवार की जीविका चलाने के लिए आटोरिक्शा चलाता है। नित्य की भांति गुरुवार की सुबह वह घर से आटोरिक्शा लेकर निकला और सुबह दस बजे के करीब सठियांव चौराहे पर आटोरिक्शा खड़ा करके सवारी का इंतजार करने लगा। तभी एक पल्सर पर सवार तीन बदमाश पहुंचे। एक बदमाश पल्सर पर बैठा रहा, जबकि दो लोग उसके आटोरिक्शा में बैठ गए और पिस्टल सटाकर चलने का इशारा किया। इस तरह बदमाशों ने आटोरिक्शा चालक को अगवा कर लिया। साथी आटोरिक्शा चालकों ने इस घटना की सूचना रविंद्र की पत्नी कौशिल्या देवी को दी। पति को अगवा करने की सूचना से परेशान कौशिल्या देवी मुबारकपुर थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। एसपी ट्रैफिक/प्रभारी एसपीसिटी तारिक मोहम्मद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आटोरिक्शा चालक की तलाश में जुट गई है। उसके पकड़े जाने के बाद ही घटना के मुख्य कारण की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed