फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खाते से 22 हजार रुपये निकाला

खाते से 22 हजार रुपये निकाला

Thu, 30 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खाते से 22 हजार रुपये निकाला
सगड़ी । जीयनपुर कस्बे के समीप स्थित नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी के प्लांट में काम करने वाले एक मजदूर के खाते का नंबर, एटीएम कार्ड और गुप्त कोड पूछकर जालसाज उसके खाते से 22 हजार रुपये निकाल लिया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। बीरबल विश्वकर्मा पुत्र रामजी सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव का निवासी है। वह वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे के निर्माण कंपनी के जीयनपुर प्लांट में मजदूरी करता है। तीन दिन पूर्व उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाला अपने को अधिकारी बताते हुए खाता से आधार कार्ड लिंक कराने को कहा। जालसाज के झांसे में आकर बीरबल ने उसे अपने खाता का नंबर, एटीएम कार्ड का नंबर और गुप्त कोड की जानकारी लेकर उसके खाते से विभिन्न तिथियों में 22 हजार रुपये निकाल लिया। खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी बुधवार को होने पर उसने अपना खाता बंद कराया। साथ ही घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed