{"_id":"5ca104f8bdec22143356d77a","slug":"101554056440-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय की दीवार ढहा, दो मड़ईयों में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अहरौला। थाना क्षेत्र के बहरा कोठी गांव में सरकारी जमीन पर हो रहे सार्वजनिक शौचालय निर्माण की दीवार ढहाकर मनबढ़ों ने दो मड़ईयों में आग लगा दी। जिससे मड़ईयों सहित भीतर रखे गए हजारों रुपये मूल्य का सामान और आठ विस्वा गेहूं की फसलकर जलकर नष्ट हो गई। इस घटना को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इनका सीएचसी अहरौला में इलाज चल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही। घायलों में एक पक्ष से नीलम (18) पुत्री शिवप्रसाद, मंटू (18) पुत्र फूलचंद तथा दूसरे पक्ष से महेश (40) का नाम शामिल है। यह दोनों अहरौला थाने के बहराकोठी गांव के निवासी हैं। ग्राम प्रधान रिटायर फौजी अर्जुन राम ने बताया कि गांव में सरकारी जमीन है। जिस पर डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा लगी है। शेष खाली पड़ी जमीन में माडल शौयालय का निर्माण कराया जा रहा। ताकि गांव के लोग इसका लाभ ले सके। उक्त जमीन पर गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोगो की नजर है। रविवार की सुबह मनबढ़ पहुंचे और शौचालय की दीवार ढहाते हुए बगल में स्थित दो मड़ईयों में आग लगा दिया। शिवपूजन की बेटी नीलम ने आग लगाते हुए मनबढ़ों को देख लिया और शोर मचाने लगी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें यह घायल हो गए। उधर आग तेज हवा के चलते दोनों मड़ईयों के साथ-साथ बगल में स्थित गेहूं के खेत में पकड़ ली। जब तक आग पर काबू पाया जाता कि करीब आठ विस्वा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराई। सीओ बूढनपुर रामजनम ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।