फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दुकानदार के खाते से एक लाख निकला

दुकानदार के खाते से एक लाख निकला

Mon, 25 Mar 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार के खाते से एक लाख निकला
अहरौला। कस्बा निवासी चंदेलाल जायसवाल को पता ही नहीं और उसके खाते से कई किस्तों में एक लाख रुपये निकाल लिया गया। सोमवार को एसबीआई बूढ़नपुर से रुपये निकालने पहुंचे चंदेलाल को इसकी जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके मुताबिक उसके पास एटीएम कार्ड आदि नहीं है, बावजूद इसके पैसा कैसे और किन परिस्थितियों में निकाल लिया गया। चंदेलाल की शिकायत पर शाखा प्रबंधक ने जांच कर सच का पता लगाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

अहरौला बाजार निवासी चंदेलाल चाय पत्ती के सप्लायर हैं। अहरौला बाजार में इनकी दुकान है। चंदेलाल का खाता स्टेट बैंक बूढ़नपुर की शाखा में है। पीड़ित ने बताया कि सोमवार को रुपये निकालने के लिए बैंक की शाखा में पहुंचे। जहां कैशियर ने बताया कि उनके खाते से कई किस्तों में एक लाख रुपये निकाला गया है। यह सभी रुपये एटीएम कार्ड के जरिए निकाले गए हैं। इस पर दुकानदार के होश उड़ गए, क्योंकि उसने अब तक कोई एटीएम कार्ड नहीं लिया है, ना ही कार्ड के लिए कभी आवेदन ही किया है। ऐसे में एटीएम कार्ड के जरिए रुपये निकलने वाली बात हजम नहीं हो रही। खाते से इतनी बड़ी रकम गायब होने से नाराज चंदेलाल ने शाखा प्रबंधक से मिलकर इसकी शिकायत की, तो उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई। शाखा प्रबंधक बीके सिंघल ने बताया कि सारे रुपये एटीएम कार्ड के जरिए निकले हैं। यह कार्ड किसको और किन परिस्थितियों में जारी हुआ, कार्ड लेने वाला व्यक्ति कौन है, इसकी जांच पड़ताल की जा रही। जल्द ही धोखेबाज का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed