फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   असलहे से लैस दबंगों ने गिराई दीवार

असलहे से लैस दबंगों ने गिराई दीवार

Sun, 16 Dec 2018 11:55 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
असलहे से लैस दबंगों ने गिराई दीवार
अहरौला। थाना क्षेत्र के शमशाबाद बाजार स्थित एक व्यक्ति के चहारदीवारी को शनिवार की देर शाम असलहे से लैस अराजकतत्वों ने गिरा दिया। वहीं पीड़ित पक्ष बार-बार गुहार लगाता रहा लेकिन स्थानीय पुलिस पूरी दीवार गिरा दिए जाने के बाद ही मौके पर पहुंची। शमशाबाद बाजार निवासी गणेश चंद्र अग्रहरी पुत्र दयाशंकर की बाजार में जमीन है। जिस पर उन्होंने दीवार खड़ी करा कर उस पर सीमेंट की शीट रखवाया था। शनिवार की देर शाम लगभग सात बजे पड़ोसी राकेश गुप्ता अपने दर्जन भर हथियारबंद साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और दीवार गिराना शुरू कर दिया। दीवार गिराने के दौरान गणेश चंद्र की मां मालती देवी मौके पर पहुंची और विरोध किया तो हथियारबंद लोगों ने उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह गिर कर घायल हो गई। पीड़ित का आरोप है कि दीवार गिराने की कवायद शुरू होते ही अहरौला थाने पर कई बार फोन किया लेकिन अहरौला पुलिस लगभग दो घंटे बाद तब मौके पर पहुंची जब अराजकतत्वों ने उसकी पूरी दीवार को ही गिरा दिया। पीड़ित का यह भी कहना है कि थाने पर लगातार कई दिनों तक हुई पंचायत के बाद ही उसने अपनी जमीन पर दीवार का निर्माण कराया था। रविवार को पीड़ित ने घटना के बाबत थाने पर तहरीर भी दे दी है, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed