फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घटना ने खोल दी यातायात माह की पोल

घटना ने खोल दी यातायात माह की पोल

Sun, 25 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
घटना ने खोल दी यातायात माह की पोल
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार में शनिवार की दोपहर अनियंत्रित पिकअप के पलट जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 23 लोग घायल हो गए। इसमें 11 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना ने ना केवल इनके गांव में कोहराम मचा दिया। बल्कि यातायात माह की भी पोल खुलकर रख दिया कि पुलिस और ट्रैफिक विभाग यातायात नियमों का किस प्रकार से अनुपालन करा रहे हैं। घटना के बाद आलाधिकारी पूरे जिले में अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का दावा कर रहे हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन कराने और यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देने के लिए अभियान छेड़ा गया है। इस दौरान शहर के कई स्कूल, कालेजों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरुक किया गया। लेकिन इस अभियान का असर गांव देहात में बिलकुल भी नहीं दिख रहा। स्थानीय पुलिस की मेहरबानी से ना केवल डग्गामार वाहन धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे। बल्कि ओवरलोड सवारियां भी भर रहे हैं। यह सबकुछ पुलिस की आंखों के सामने होता है, लेकिन थानाध्यक्ष, सिपाही आदि कोई इनके विरुद्ध कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाता। ना ही कोई सामाजिक संगठन ऐसे वाहन चालक और मालिक के विरुद्ध ही कार्रवाई की मांग उठाया है। जिसका परिणाम शनिवार को पल्थी बाजार में देखने को मिला। आलम यह रहा कि एक पिकअप जिसे माल ढोने की अनुमति मिली हुई है और वह अपने ढाले में क्षमता से कई गुना अधिक लोगों को खड़ा कर जाते समय रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। एसपी ट्रैफिक तारिक मोहम्मद ने बताया कि यातायात माह के तहत नियम के विरुद्ध चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन गांव देहात के वाहन चालकों के विरुद्ध लापरवाही के चलते कार्रवाई नहीं हो पाती, जल्द ही पूरे जिले में ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान छेड़ते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed