फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गिरफ्तार आरोपी का किया गया चालान

गिरफ्तार आरोपी का किया गया चालान

Mon, 29 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी का किया गया चालान
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छह वर्षीय बालिका से शुक्रवार को दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को पुलिस ने दवाब के चलते शनिवार की देर शाम उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर ली। रविवार को उसका चालान कर दिया। उसकी उम्र का रहस्य अभी भी बना हुआ है। सीओ लालगंज का कहना है कि विवेचना के डाक्टर जन्म प्रमाण पत्र और डाक्टरों की सलाह के बाद तय होगी।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली बालिका गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती है। शुक्रवार की दोपहर छुट्टी के दिन वह दुकान से सर्फ लेने गई थी। लौटते समय स्कूल का शिक्षक एवं प्रबंधक का बेटा उसे अगवाकर स्कूल में ले गया और दुष्कर्म किया। घर वालों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन आरोपी नहीं गिरफ्तार हो सका था। शनिवार को ग्रामीण स्कूल बंद कराने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल में घूसकर तोडफ़ोड़ किया। साथ ही कार्रवाई की मांग करते हुए शाम को गांव के पास सड़क जाम कर दिया था। ग्रामीणों के उग्र रुख को देखते हुए पुलिस ने शनिवार की देर शाम आरोपी को उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर ली। आरोपी के चचेरे भाई ने दावा किया कि उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है। जबकि पुलिस 15 वर्ष बता रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि इतनी कम उम्र का लड़का स्कूल में पढ़ाता कैसे था। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया। विवेचना के दौरान जन्म प्रमाण पत्र और डाक्टरों से सलाह लेने के बाद उम्र निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed