{"_id":"5b96b1ff867a557ec86b9a28","slug":"101536602623-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं से आभूषण लूटे, किशोरी को दूर फेंक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महिलाओं से आभूषण लूटे, किशोरी को दूर फेंक फरार
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
loot shimla
आजमगढ़। सोमवार की भोर में बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दी। पहली घटना में पिकअप सवार बदमाशों ने डॉक्टर दंपती से हाथापाई कर महिला के कान से झाला और चेन लूट लिया वहीं जहानागंज के गोड़सर गांव के पास टहलने निकली एक महिला को पिस्टल से भयभीत स्कार्पियो सवार आभूषण लूटकर उसे रोशनपुर चट्टी पर फेंककर भाग गए। वहीं मेंहनगर थाना क्षेत्र में किशोरी को अगवा करने का प्रयास किया। पुलिसवालों के पीछा करने पर बदमाश उसे देवगांव कोतवाली के नरसिंहपुर गांव के पास फेंककर भाग निकले।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कलीचाबाद गांव निवासी गणेश सिंह रिटायर फार्मासिस्ट हैं। उनका बड़ा बेटा प्रवीर आयुर्वेद और बहू पूजा होमियोपैथ की डाक्टर हैं। दोनों देवगांव कोतवाली के निहोरगंज बाजार में अस्पताल चलाते हैं। प्रवीर और उनकी पत्नी पूजा मेडिकल आफिसर की परीक्षा देकर नौ सितंबर को रात के करीब बारह बजे आजमगढ़ डिपो पहुंचे।
यहां से जनरथ से भोर में करीब तीन बजे देवगांव बाजार में उतरे। प्रवीर ने फोन कर बाइक मंगवाई। देवगांव तिराहे के पास दोनों इंतजार कर रहे थे। तभी वाराणसी की तरफ से आ रही पिकअप रुकी और उसमें से चार लोग उतरे और किसी का पता पूछते हुए झगड़ा करने लगे। इस दौरान प्रवीर और बदमाशों में हाथापाई होने लगी। तभी एक ने झपट्टा मारकर पूजा के दाहिने कान का झाला और गले से चेन नोंचकर भाग गए।
विज्ञापन
इसी क्रम में जहानागंज संवाददाता के मुताबिक कारीसाथ गांव निवासी आशा देवी पत्नी रामसमुझ यादव, शकुंतला पत्नी हरिश्चंद के साथ भोर में टहलने निकली थी। दोनों जैसे ही गोड़सर गांव के पास पहुंची कि पीछे से बगैर नंबर की एक स्कार्पियो रुकी। उसमें से सवार चार बदमाश पिस्टल दिखाकर आशा के अगवा कर जहानागंज की ओर भाग निकले। शकुंतला के शोर मचाने पर बदमाश आशा के कान से कर्णफूल, नथुनी, चेन, अंगूठी लूटकर उसे करीब चार किलोमीटर दूर रोशपुर चट्टी के पास गाड़ी से फेंककर भाग गए।
वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी की तीसरी घटना मेंहनगर में हुई। कक्षा नौ की एक छात्रा सोमवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे अपनी मां और भाभी के लिए टहलने निकली थी। घर से थोड़े दूर पर खरिहानी-मेंहनगर मार्ग पर पीछे से एक बगैर नंबर की स्कार्पियो रुकी। उसमें सवार चार बदमाशों ने किशोरी को गाड़ी में खींचने का प्रयास किया। बचने के लिए वह खेत में कूदी तो बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया।
किशोरी की भाभी और मां शोर मचाने लगी। तभी वहां से गुजर रहे डायल 100 बाइक के दो सिपाहियों ने स्कार्पियो का पीछा किया। पुलिस को पीछे देख स्कार्पियो सवार किशोरी को देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के पास सड़क के किनारे छोड़कर भाग गए। एसपी रविशंकर प्रसाद छवि ने बताया कि सुनियोजित प्लानिंग के तहत इन घटनाओं को अंजाम दिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही इन तीनों घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।