फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   युवक को जहर खुरानों ने लूटा

युवक को जहर खुरानों ने लूटा

Thu, 23 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
युवक को जहर खुरानों ने लूटा
बलरामपुर। एक माह बाद सउदी से घर लौट रहे युवक को जहर खुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके पास मौजूद सारा सामान लूटकर फरार हो गये। वह कप्तानगंज बाजार में बेहोशी हाल में पड़ा मिला। गुरुवार की सुबह बाजार के लोग उसकी पहचान कर घर वालों को सूचना देते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के होश में आने पर ही यह पता चल सकेगा कि जहर खुरान उसके पास से क्या-क्या सामान ले गए हैं। पीड़ित हरिश्चंद (35) पुत्र प्रभू सरोज जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासगांव का निवासी निवासी है। वह खाड़ी देश सउदी में कमाने गया था। वहां पर ना जाने क्या बात हुई कि हरिश्चंद महज एक माह के भीतर ही घर लौट रहा था। बुधवार को वह दिल्ली हवाई अड्डा पर उतरा। वहां से लखनऊ आया और रोडवेज की बस में बैठकर घर लौट रहा था। रास्ते में हरिश्चंद जहर खुरान गिरोह के सदस्यों के हत्थे चढ़ गया। जहर खुरान उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। सारा सामान लूटकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह हरिश्चंद बेहोशी हाल में कप्तानगंज बाजार में सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। हरिश्चंद की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान हुई। समाचार लिखे जाने तक हरिश्चंद्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। होश नहीं आ सका था। उसके होश में आने पर ही घटना की सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed