फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पूर्व विधायक सहित 13 पर एफआईआर दर्ज

पूर्व विधायक सहित 13 पर एफआईआर दर्ज

Mon, 19 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक सहित 13 पर एफआईआर दर्ज
अहरौला। ग्राम सभा के झाड़ी खाते की लगभग तीन एकड़ सरकारी जमीन को अवैध कब्जा करके अपने नाम कराने वाले पूर्व विधायक और उनके परिवार के तेरह सदस्यों के विरुद्ध पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर दी है। सभी पर लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रविवार को ही तहरीर दी गई थी, लेकिन संशोधन के लिए एसडीएम ने उसे वापस मंगा लिया था। सोमवार को लेखपाल ने फिर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी एवं फूलपुर के पूर्व विधायक अब्दुल कलाम और अब्दुल रब ने अभिलेखों में हेराफेरी कर अपने घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर स्थित तरकुलहा गांव की झाड़ी की तीन एकड़ से अधिक की जमीन पर अपना और परिवार के सदस्यों का नाम चढ़वा लिया। पूर्व जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने लाभार्थियों समेत जमीन नाम करने के दोषी अधिकारी और कर्मचारी एफआईआर कराने के निर्देश तहसील प्रशासन को दिए थे। रविवार को ही लेखपाल राधेश्याम यादव ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी, लेकिन संशोधन के लिए एसडीएम ने इसे वापस मंगी लिया था। सोमवार को लेखपाल राधेश्याम ने अहरौला थाने में फिर तहरीर दी। पुलिस ने पूर्व विधायक अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल रऊफ, मो. नदीम पुत्र अब्दुल बरकत, नदीम अरशद अल्वी, कलीम अरशद अल्वी, रमीज अल्वी पुत्रगण अरशद अल्वी, निसाद अफजा पत्नी अरशद अल्वी, मो. अकमल, मो. अकरम पुत्र गण मो. अब्दुल कासिम, कमरूल निशा पत्नी अब्दुल कलाम, मो. अजहर पुत्र अब्दुल कलाम, मो. हशन, मो.बेलाल पुत्र गण अब्दुल रब, मोहम्दी पत्नी अब्दुल रब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने बताया कि लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed