{"_id":"5a8c6b264f1c1b3c718b5fda","slug":"101519151910-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी की आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी की आरोप
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। गोरखपुर जिले के शिवपुरकुड़ाघाट थाने के झारखंडी कुंडा गांव निवासी गीता तिवारी पत्नी अमरनाथ, बिलरियागंज थाने के कौडिय़ा गांव निवासी दिनेश मौर्य और महराजगंज थाने के गोपालपुर गांव निवासी राहुल कुमार ने सोमवार को जीयनपुर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आठ लोगों को आरोपित किया है। पीड़ितों का आरोप है कि दूसरे की फोटो लगाकर और फर्जी कागजात के आधार पर आरोपियों ने उनकी जमीन का बैनामा कर दिया और करा लिया।
गीता तिवारी की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सदर तहसील के मुहम्मदल्ला गांव निवासी रामजीत यादव, करीमुद्दीनपुर गांव निवासी रामचंद्र यादव और सगड़ी तहसील के भगतपट्टी गांव निवासी रामदरश यादव को आरोपित किया है। जबकि दिनेश मौर्य ने जीयनपुर कोतवाली के सरायसागर मालटारी गांव निवासी सुनील कुमार और राहुल कुमार ने बिलरियागंज थाने के मोदनवाल गांव निवासी रामअवतार, भगतपुर गांव निवासी विजय कुमार, प्रमोद कुमार और सगड़ी तहसील के वसीकानवीश शंकर श्रीवास्तव को आरोपित किया है। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि तीनों लोगों की तहरीर के आधार पर जीयनपुर कोतवाली में केस दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो