{"_id":"5a2987554f1c1b87698c04dc","slug":"101512671061-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरिहां । निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां चौक के पास स्थित एक पोखरे की जमीन में मस्जिद और काली का स्थान है। इस जमीन को लेकर गुरु वार को दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। घटना की सूचना तुरंत निजामाबाद थाने पर दी गई। लेकिन सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद थानाध्यक्ष उस समय मौके पर पहुंचे। जब विवाद शांत हो गया था। तनाव को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मामले में बीच बचाव किया।
फरिहां चौक से सटा एक पोखरा है। जिसे गांव के एक व्यक्ति अपने पूर्वजों का बताता है। यहीं पर मस्जिद और काली का स्थान भी है। उक्त जमीन पर किसी भी प्रकार के निर्माण न होने के लिए हाईकोर्ट का स्टे है। बावजूद बीते कई दिनों से एक पक्ष को लोग निर्माण करा रहे थे। जबकि दूसरे पक्ष के लोग निर्माण रोकने के लिए निजामाबाद थाना, तहसील सहित अन्य उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन निर्माण रोकना तो दूर की बात रही किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस बात से नाराज होकर दूसरे पक्ष के लोग गुरुवार को पहुंचे और अपने धार्मिक स्थल की साफ-सफाई करते हुए वहां सीमेंट शीट रखने की योजना तैयार करने लगे। इसी बात पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटनास्थल से महज सौ मीटर की दूरी पर पुलिस बूथ होने के बाद भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन थानाध्यक्ष मौके पर करीब डेढ़ घंटे बाद उस समय पहुंचे जब विवाद शांत हो गया था। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप करके बीच बचाव किया।