फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सीएम का फूंका पुतला, सौंपा ज्ञापन

सीएम का फूंका पुतला, सौंपा ज्ञापन

Wed, 16 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सीएम का फूंका पुतला, सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस जन आंदोलन के प्रदेश सह प्रभारी रामअवध यादव के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रतिकात्मक पुतला फूंका। प्रदेश के राज्यपाल को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस जन आंदोलन के प्रदेश सह प्रभारी रामअवध यादव ने मांग करते हुए कहा कि गोरखपुर बीआरडी कालेज में मृतक बच्चों के परिजनों को 25-25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाय। 14 अगस्त 2017 को लखनऊ में गोरखपुर की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद राजबब्बर के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रमोद सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह, लालसा राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed